#सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से उज्जैन आए 16 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने किया महाकाल महालोक, शयन आरती एवं त्रिवेणी संग्रहालय का भ्रमण*
---
*इंफ्लूएंसर्स ने उज्जैन की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी*
---
उज्जैन, 20 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा गतिविधि के तहत बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से उज्जैन आए 16 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने उज्जैन के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान इंफ्लूएंसर्स ने महाकाल महालोक, शयन आरती एवं त्रिवेणी संग्रहालय का विजिट कर यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इंफ्लूएंसर्स ने महाकाल महालोक की भव्यता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही शयन आरती में सहभागिता कर धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। त्रिवेणी संग्रहालय के भ्रमण के दौरान संग्रहालय की विशेषताओं एवं सांस्कृतिक धरोहर से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान समन्वयकों द्वारा इंफ्लूएंसर्स को विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं, धार्मिक महत्व एवं संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इंफ्लूएंसर्स ने उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को समझते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर समन्वयक श्री रोशन कुमार (बिहार), श्री हितेश नागदेव, श्री पुष्पेंद्र वास्कले, श्री अंकुश मिश्रा, श्री आकाश जैन, श्री ऋत्विक तिवारी, श्री चित्रांश सक्सेना, श्री नीरज बंजारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
JDjansampark Ujjain Department of Religious trusts & Endowments, MP Collector Office Ujjain CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
43 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026