‘आशीर्वाद का दीया’ के विश्व कीर्तिमान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न समाजों ने किया सम्मान
उज्जैन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विश्व कीर्तिमान स्थापित होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का नगर के विभिन्न समाजों द्वारा सम्मान किया गया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन कर इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल,नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner Department of Religious trusts & Endowments, MP JDjansampark Ujjain Collector Office Ujjain PRO Ujjain
54 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026