कोलेबिरा: मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और सुशासन का स्वर्णिम दौर : रवि गुप्ता
सिमडेगा, शुक्रवार शाम 7:30 बजे: भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम दौर रहा है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।