चास: उपायुक्त के निर्देश पर चलकरी बस्ती में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 110 लीटर अवैध शराब किया जब्त,एक गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Mar 1, 2024 बोकारो जिले के उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने देर रात छापेमारी कर 110 लीटर अवैध शराब जब्त किया है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।यह छापेमारी सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति को टीम ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।