अरवल: अरवल में एंटी-रोमियो स्क्वॉड टीम ने कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं से किया संवाद
Arwal, Arwal | Jan 7, 2026 एंटी-रोमियो स्क्वॉड पिंक_पेट्रोलिंग अभया बिग्रेड की टीम ने अरवल थाना क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। टीम ने युवाओं को असामाजिक तत्वों से सावधान रहने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।संवाद के दौरान छात्रों ने अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को साझा किया।