अरवल: स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का आठवां वार्षिकोत्सव सम्मेलन संपन्न, DEO भी हुए शामिल
Arwal, Arwal | Jan 7, 2026 प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का अरवल जिला का वार्षिक 8वा अधिवेशन स्थित पाठशाला स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इसमें करीब छह सौ शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जबकि विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 से अधिक प्राचार्य व निदेशक को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मान दिया गया।