नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने मायके वालों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा से जुड़ा है। यहां रहने वाले इदरीस ने बेटी शादमा की शादी आठ साल पूर्व गांव के ही मुरसलीन से की थी।