जगाधरी: वसंत विहार कॉलोनी के नए मकान से एसी के पाइप और बिजली का सामान चोरी होने की दी शिकायत, मामला दर्ज
रघुनाथ पुरी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने बताया कि वह बसंत विहार कॉलोनी में अपना नया मकान बना रहा है। मकान से ₹55,000 करीब के ऐसी के पाइप के साथ 80 हजार रुपए का बिजली का सामान चोर चोरी कर ले गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।