दीपका: 60 किलोमीटर दूर बसे आदिवासी गांव में न सड़क, न बिजली, न पानी, ग्रामीण खुद खोद रहे कुएं और बना रहे रास्ते
Dipka, Korba | May 14, 2026 कोरबा जिले का एक ऐसा गांव… जहां आज भी विकास सिर्फ सरकारी फाइलों और दावों तक ही सीमित नजर आता है। न सड़क… न बिजली… न हैंडपंप… और न ही पीने के पानी की कोई सरकारी व्यवस्था। इसके बावजूद आदिवासी परिवार प्राकृतिक स्रोतों और खुद के बनाए कुओं के सहारे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर, पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर बसा है आमापानी गांव…