कासगंज: पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ, एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर पुलिसकर्मियों को अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड में रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन का बल और विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए।