हल्द्वानी में गणेश चतुर्दशी के दौरान गणेश विसर्जन को लेकर विरोध शुरू हो गया है। पहाड़ी आर्मी ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से उत्तराखंड में गणेश विसर्जन पर रोक लगाने की मांग की। पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड में भगवान गणेश का वास स्थल माना जाता है, इसलिए यहां गणेश विसर्जन धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा धूमधाम से होनी चाहिए और पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए, लेकिन महाराष्ट्र की परंपराओं को उत्तराखंड में उसी रूप में बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से गणेश विसर्जन को लेकर उचित निर्णय लेने और उत्तराखंड की धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं का ध्यान रखने की मांग की है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर अब प्रशासन के स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर नजर बनी हुई है।
#Haldwani #HaldwaniNews #GaneshChaturthi #GaneshVisarjan #GaneshVisarjanControversy #GaneshFestival #GanpatiFestival #GaneshPuja #PahadiArmy #HarishRawat #Uttarakhand #UttarakhandNews #UttarakhandCulture #UttarakhandTradition #Kumaon #KumaoniCulture #ReligiousTradition #CulturalTradition #Protest #HaldwaniProtest #SDMOffice #LocalNews #HaldwaniExpressNews #BreakingNews #LatestNews
Haldwani, Nainital | Sep 15, 2026