अंबिकापुर के गांधी चौक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंसानियत और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- बाइक चोरी के शक में दो नाबालिग बच्चों को कुछ युवकों द्वारा सरेआम बेल्ट, लात और घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है।
- घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट की जा रही थी, तब कुछ जागरूक नागरिकों और महिलाओं ने आगे बढ़कर हस्तक्षेप किया और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि किसी पर संदेह भी हो, तो क्या कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
#Ambikapur #gandhichowk #surgujanews #chhattisgarh #cgnews