संदेश: बंदोबस्त कार्यालय के सामने से चोरों ने उड़ाई सरकारी कर्मचारी की बाइक, CCTV में कैद हुई घटना
संदेश अंचल बंदोबस्त कार्यालय के पास से एक सरकारी कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि वह संदेश अंचल में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं और भोजपुर बंदोबस्त कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल होने आए थे।बैठक बंदोबस्त पदाधिकारी की अध्यक्षता में हो रही थी। कर्मचारी ने अपनी बाइक कार्यालय के सामने खड़ी की थी जहां से चोरों ने चुरा लिया है।