सांगानेर: जयपुर के पब्लिक पार्क में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
जयपुर में पब्लिक पार्क में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास पब्लिक पार्क में रविवार रात हेमंत राणा ने रस्सी का फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। वह पार्क में आज सोमवार सुबह लोग घूमने आए तो लोहे के एंगल पर युवक का लटका हुआ शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई।