पिछोर: भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी खुर्द में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने लगाई 'ग्राम चौपाल', ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने थाना भौंती क्षेत्र के ग्राम उमरी खुर्द में आयोजित 'ग्राम चौपाल' का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसका प्रेस नोट पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा मीडिया को बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे जारी किया गया।