मुलताई: मुलताई के मासोद रोड स्थित मरही माता मंदिर मार्ग से लोहे का गेट हटाया जाएगा, एसडीएम ने मौका मुआयना कर दिए निर्देश
Multai, Betul | Sep 23, 2024 नगर के मरही माता मंदिर का मार्ग बंद करने की शिकायत के बाद आज सोमवार जांच करने के लिए एसडीएम अनीता पटेल मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मरही माता मंदिर राजस्व अधिकार अभिलेख में दर्ज है और यहां पहुंच मार्ग सार्वजनिक प्रचलित मार्ग है, जिसे बंद नहीं किया जा सकता। जब उक्त किसान ने यह भूमि खरीदी थी रजिस्ट्री में भी इस मार्ग का उल्लेख है।