मऊरानीपुर: गुरसराय-मऊरानीपुर मार्ग पर पुलिया के नीचे कीचड़ में फंसे युवक का डायल 112 पुलिस ने किया रेस्क्यू
गुरसराय-मऊरानीपुर मार्ग पर पुलिया के नीचे कीचड़ में गिरा युवक: मुक्तिधाम के पास सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे एक युवक कीचड़ में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रामकेश, कांस्टेबल विवेक कुमार और चालक अतुल कुमार ने रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता की लोगों ने सराहना की।