बलिया: कटारिया में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में विश्वकर्मा समाज ने निकाला कैंडल मार्च, भाजपा सरकार की की आलोचना
Ballia, Ballia | Apr 28, 2026 गाजीपुर थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में बीते दिनों हुई निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में विश्वकर्मा विकास परिषद के सदस्य ने सोमवार की शाम 7 बजे नगर के टाउन हॉल बापू भवन से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहीद पार्क चौक, रेलवे स्टेशन, चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए पुनः टाउन हाल बापू भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई।