भीलवाड़ा: महताब की टाल के पास नंदी की मौत पर गौ सेवा मित्र मंडल के अध्यक्ष का बयान, बोले- रेस्क्यू के लिए पैसे नहीं मांगे गए
भीलवाड़ा। महताब की टाल क्षेत्र में करंट लगने से नंदी की मौत के मामले में उठे विवाद के बीच श्री गौ सेवा मित्र मंडल के अध्यक्ष अमन शर्मा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत गौवंश को उठाने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है और इस मामले में रेस्क्यू के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई।