शेखपुरा: चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स की हुई बैठक
शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 फरवरी से चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इसमें दो दिन बूथ व दो दिन घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाया जाना है।