जैतपुर: जैतपुर के कदौड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत
जैतपुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जैतपुर के कदौड़ी गांव में खेत में काम कर रहा एक बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया,और उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले कर पहुंचे जहां उसे चिकित्सकों के दौरा मृत्यु घोषित कर दिया है। मामले में पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे मर्ग कायम किया है।