चूरू: चूरू और रतननगर के 16 केंद्रों पर हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा, 8663 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Churu, Churu | Sep 21, 2025 चूरू जिलामुख्यालय और रतननगर के 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। सुबह से ही परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुँचने लगे। सुरक्षा एवं अनुशासन के लिहाज से प्रशासन ने प्रवेश व्यवस्था तय समय से एक घंटा पहले शुरू कर दी थी, जिसके चलते परीक्षार्थियों को जांच के बाद अंदर भेजा गया।