जखनिया: तीन दिन से गायब 4 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या, घर के पास मिला सड़ा-गला शव, बहू से विवाद के चलते दादी पर हत्या का शक
भांवरकोल थानाक्षेत्र के गोड़ी खास गाँव में बीते तीन दिनों से लापता चार वर्षीय मासूम सिद्धार्थ कुशवाहा का क्षत-विक्षत शव गुरुवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। उसके शरीर पर कई गंभीर और गहरे चोटों के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की में हत्या की आशंका सामने आई है।