बांका: नए साल के मौके पर करहरिया मोहल्ले में वार्ड पार्षद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Banka, Banka | Jan 1, 2025 नए साल के अवसर पर वार्ड पार्षद पंकज कुमार दास ने करहरिया मोहल्ला में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गई। वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड में जरूरतमंदों को पहले चिह्रिंत किया गया। जिसके बाद सभी के बीच कंबल का वितरण किया गया।