बांका: मकदूमा गांव में गर्म चाय गिरने से 18 महीने की बच्ची झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 1, 2025 मकदूमा गांव में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गर्म चाय गिरने से एक 18 माह की बच्ची झूलस गई। बच्ची का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मकदूमा गांव निवासी रोहित कुमार की पुत्री सुहानी कुमारी घर में खेल रही थी। इस दौरान कप में गर्म चाय रखा हुआ था। खेलने के क्रम मे वह चाय पर गिर गई। जिससे बच्ची झूलस गई।