रामगढ़ पचवारा: एलईडी वैन ने रालावास सहित डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
राहुवास मंडल में एलईडी वैन ने डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी की गारंटी के बारे में एलईडी वेन के जरिए कार्यक्रम प्रसारित किया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संकल्प पत्र भरवाए।इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक जीतू चौधरी लीली के द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कई योजनाओं के बारे में बताया।