रामगढ़ पचवारा: डूंगरपुर इंटरचेंज टोल नाके के पास पलटे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त
यहां डूंगरपुर टोल नाके के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । ट्रक में सरसों की बोरी भरी हुई थी जो सड़क पर बिखर गई। ट्रक ड्राइवर ट्रक में सरसों बरकर कोंटा अलवर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने दूसरे ट्रक में सरसों डलडवा कर भेज दिया। वहीं हादसे में अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक वाहन को जप्त कर लिया। यह जानकारी राहुवास थाने के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह मीणा ने दी है।