रामगढ़ पचवारा: निर्धन व जरूरतमंदों के लिए डूंगरपुर के कुंदन मीणा ने नौकरी का पहला वेतन ₹30941 ज्योतिबा फुले कोचिंग संस्था को सौंपा
राहुवास तहसील क्षेत्र के गांव डूंगरपुर निवासी एक युवक ने रेलवे में सरकारी नौकरी लगने के बाद अपना पहला वेतन निर्धन, जरूरतमंद छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ज्योतिबा फुले कोचिंग संस्था को ₹30941 का चेक सौंपा है। संस्था के निर्देशक शंकर लाल जीतपुरिया ने बताया कि संस्थान में कोचिंग करते हुए भारतीय रेल सेवा में कुंदन मीणा का चयन हुआ है।