रामगढ़ पचवारा: दुर्जनवास लांबा की ढाणी में 100 फिट गहरा कुआं में गिरा सांड को रेस्क्यू कर ट्रैक्टर मशीन व ग्रामीणों ने निकाला बाहर
दुर्जनवास गांव की लांबा की में गत रात को एक आवारा सांड करीब 100 फीट गहरा पक्का कुआं में गिर गया। जिसे भूतेश्वर गोरक्षा कमांडो फोर्स डीडवाना व ग्रामीणों और ट्रैक्टर मशीन की सहायता से सांड को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया।कालूराम मीणा ने बताया कि कुआं का पारा जमीन से थोड़ा ही ऊंचा है।कुआं करीब 12 फीट चौड़ा है उन्होंने कहा कि जल्द ही कुआं को ढकवाया जायेगा।