रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब बनाने वाली गैंग के मुखिया को गंडलाई गाँव से किया गिरफ्तार
गंडलाई निवासी 32 वर्षीय जगमोहन उर्फ अशोक मीणा अवैध हथकड़ शराब बनाने के जुर्म में पकड़ा गया है।आरोपी की कई महीनों से तलाश जारी थी।इस पर वर्ष 2023 में अवैध हथकड़ शराब बनाने के तीन मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी तीन साथियों के साथ अवैध हथकड़ शराब बनाने का कारोबार करता था, पुलिस ने एक अन्य साथी को भी पकड़ा है।