रमन त्यागी के कार्यालय में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन
यमुनानगर। राष्ट्रीय कदम ब्यूरो: आज यमुनानगर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यमुनानगर रमन त्यागी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर और अधिक सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष श्री चन्द्रभान कंबोज, रणवीर काजल, पोली ताजकपुर, विकास कंबोज, असगर अली, सुरेन्द्र कुमार, कर्ण सिंह, जगमाल, प्रिंस, साहुल, कमल, राजेश, जय कुमार, विजयपाल, दीपक, मोहित, सुभाष चंदर समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 11, 2026