हुज़ूर: डेढ़ करोड़ के नशीले कफ सिरप का भंडाफोड़, मुबारकपुर तक फैला नेटवर्क
Huzur, Bhopal | May 30, 2026 भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)की बड़ी कारवाई में सामने आए अवैध नशीले कफ सिरप के नेटवर्क की जड़ें अब मुबारकपुर तक पहुंचती नजर आ रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से शनिवार सुबह तीन बजे तक चली पूछताछ में खुलासा हुआ है कि भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप का स्टॉक मुबारकपुर इलाके में भी छिपाकर रखा गया था।