जलालाबाद: मोहल्ला वर्कजई में युवक ने खुद से सीने में गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में सोमवार की रात करीब 2:00 बजे मोहल्ला वर्क जई निवासी युवक हमजा खान पुत्र शायद रजा खान ने अज्ञात कारणों से खुद से सीने में तमंचे से गोली मार ली ,जिससे उसकी घटनास्थल पर तड़प तड़प कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम गई और उसने घटना के सैंपल लीये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।