ठाकुरद्वारा: डीला री थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने पीटा, युवक की हुई मौत
डिलारी थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके कमरे में पहुंच गया। दोनों की आहट पाकर परिजनों ने प्रेमी युगल की लाठियों से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। इस मामले में युवती का प्राथमिक उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए मेरठ लेकर गए हैं। डिलारी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।