बाह: जैतपुर में युवक को तमंचा और चोरी की बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार
जैतपुर क्षेत्र में थाना खेड़ा राठौर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया, कीलपुरा मोड़ पर पुलिस को युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम भोला गुर्जर निवासी जॉमर्दपुरा बताया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ, जबकि बाइक चोरी की निकली। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि आरो