चरखारी: चरखारी में बर्थडे पार्टी में हुड़दंग रोकने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
चरखारी के कांशीराम कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के नाम पर डीजे और शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे दबंगों को रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा।पीड़ित आयशा ने बताया कि दबंगों ने घर की बेटियों से अभद्रता की। बचाने आए पिता जाहिद पर जानलेवा हमला किया गया। जाहिद को गंभीर हालत में रिफर कर दिया।