कासगंज: कासगंज के बहेड़िया गांव की 13 वर्षीय किशोरी की कछला गंगा घाट पर डूबने से हुई मौत
कासगंज के बहेड़िया गांव निवासी संजू अपने परिवार के साथ शुक्रवार को मोक्षदायिनी कछला घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान उनकी बेटी मुस्कान (13) गहरे पानी में चली गई। वहां पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगी। गोताखोरों ने किशोरी को आधे घंटे में बाहर निकला जब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी।