मंझनपुर: उसरैना में 4 लोगों ने माँ-बेटे के साथ की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए SP से की शिकायत
सैनी इलाके की दुलारी देवी अपने बेटे को लेकर एसपी ऑफिस मंझनपुर पहुचीं थीं।शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसरैना गाँव के हरिश्चन्द्र अपने साथी पप्पू, सोनू और रवि के साथ मिलकर इन लोगों को मारापीटा है।हरिश्चंद्र ने बेटे रावेंद्र पर कुल्हाड़ी मारी है।पुलिस ने कड़ा अस्पताल भेजा था मंझनपुर रेफर कर दिया गया था।सैनी पुलिस से शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है।