मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम में पंखे की तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से विवाहिता की हुई मौत, परिजनों में कोहराम
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम में विवाहिता को करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेली थी पंखे की तार लगा रही थी तभी करंट की चपेट में आ गई। उसे ग्राम प्रधान अपने वाहन से लेकर मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।