मंझनपुर: पिकप गाड़ी के कुचलने से स्कूटी सवार की हुई मौत, गुलामीपुर से ककोढ़ा ऑर्डर पर साउंड सिस्टम ठीक करने जा रहा था युवक
कोकराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर एक पिकअप लोडर गाड़ी ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मंझनपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।