शिकोहाबाद: शिकोहाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापा मारकर 12 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की
आबकारी टीम ने प्रतापपुरा और तहसील तिराहा स्थित गिहार कॉलोनियों में दबिश दी।तलाशी के दौरान 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसे लेकर विभाग ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार,अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।