कौंच: गुरावती गांव में सफाईकर्मी न होने से ग्रामीण परेशान, संपूर्ण समाधान दिवस में नियुक्ति की उठाई मांग
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026 कोंच विकासखंड की ग्राम पंचायत पचीपुरा कलां के ग्राम गुरावती में सफाईकर्मी न होने से गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। अधिवक्ता सुधीर कुमार द्विवेदी ने सोमवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर गांव में शीघ्र सफाईकर्मी की तैनाती की मांग की। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नही हुआ।