बक्सर: रोहतास के सिमरी गांव में विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से बेदखल किया गया, महिला थाना में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 8, 2025 एक विवाहिता को उसके पति व ससुराल वालों न मारपीट कर उसे घर से बेदखल कर दिया है. इसको लेकर पीड़िता द्वारा बक्सर महिला थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें पति के अलावा सास, जेठ व जेठानी आदि को नामजद किया गया है. इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी गांव निवासी ब्रजेश पटेल के साथ हुई थी.