बक्सर: बक्सर में 9 अप्रैल से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा
Buxar, Buxar | Apr 8, 2025 बक्सर स्थित आईटीआई मैदान में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए मैदान में विशेष तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भाजपा के युवा नेता सौरभ तिवारी ने बताया कि देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी का आगमन आज शाम को बक्सर में हो जाएगा।