मांट: नगला ओहावा में घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी की चोरी की
Mat, Mathura | Oct 14, 2026 मांट तहसील के थाना सुरीर में मंगलवार की रात को चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुरीर पुलिस को खुली चुनोती दी है, मंगलवार की रात किसी वक्त अज्ञात चोर वासदेव बघेल के मकान में छत कर सहारे घुस गए,और अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ले गये, घर के सदस्य उस वक्त घर के अन्य कमरों में सो रहे थे,वुधवार सुबह परिवार जागा तो अलमारी के ताले टूटे देखे