पिंडवाड़ा: सिरोही में मक्का और सौंफ की फसल के बीच 2950 किलो गांजे की खेत से जब्ती, 4 गिरफ्तार
सिरोही जिले के वालोरिया गांव में पुलिस ने 2950 किलो से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए। मक्का और सौंफ की आड़ में चल रही इस अवैध खेती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है।