धनौरा: गजरौला के खाद गुर्जर रोड पर युवक की कार में तोड़फोड़, अपहरण का प्रयास, मारपीट कर ₹15 हजार लूटे गए
गजरौला गाजियाबाद के थाना मधुवन बापूधाम क्षेत्र के गांव कैलाश पूरम निवासी शिवओम का कहना है कि वह 14 दिसंबर-2024 को गजरौला में बहन के घर आया था। यहां से अगले दिन 15 दिसंबर को वापस जा रहे थे कि खादगुर्जर मार्ग पर चार-पांच लोग खड़े मिले और उन्होंने कार रोक ली। आरोप लगाया कि इन लोगों ने शिवओम के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ की।