धनौरा: गजरौला के गांव शहबाजपुर डोर के पास मामूली विवाद के चलते खूनी संघर्ष, तमंचे से फायरिंग में 12 से अधिक लोग घायल
गजरौला के गांव शहबाजपुर डोर में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तमंचे चले। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।