धनौरा: बछरायूं के गांव कादाराबाद में मारपीट में घायल बुजुर्ग की पांच दिन बाद हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
आपको बता दे की बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी सुखा के पुत्र शमशेर का गांव के ही रहने वाले अलाउद्दीन और उसके बेटों से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। जिसके बाद अलाउद्दीन और उसके बेटों ने बुजुर्ग शमशेर पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।