धनौरा: मंडी धनौरा में गोलघर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक हुआ घायल, उपचार के दौरान हुई मौत
थाना क्षेत्र के गांव पथरकुटी में बीस वर्षीय मोहित कुमार बाइक मिस्त्री का कार्य करता था। बृहस्पतिवार की देर रात उनकी माता की तबीयत खराब हो गई। जिस पर वह पैदल ही धनौरा के लिए दवाई लेने निकल पड़े। यहां से घर वापस लौटते वक्त बिजनौर स्टेट हाईवे पर गोलघर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।